Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Share Market : सेंसेक्स 728 अंक उछला, निवेशकों ने दिन भर में छापे 2.11 लाख करोड़

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार (Share Market ) बुधवार 29 नवंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में शानदार उछाल के चलते सेंसेक्स आज जहां 728 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.78 फीसदी और 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 727.70 अंक यानी 1.10% की तेजी के साथ 66,901.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 206.90 अंक या 1.04% बढ़कर 20,096.60 के स्तर पर बंद हुआ।

 

निवेशकों ने 2.11 लाख करोड़ कमाया : बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 नवंबर को बढ़कर 333.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 नवंबर को 331.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर : वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर ही आज लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर सबसे अधिक 0.57% टूटकर बंद हुआ। वहीं टाइटन (Titan), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर करीब 0.07% से लेकर 0.49% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

1,874 शेयरों में रही गिरावट : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,841 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,931 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,772 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 138 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 318 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 31 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

 

Most Popular