Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने,
Rishabh Pant IPL 2024 : कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के 43 गेंद में नाबाद 88 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट पर 224 रन बना डाले। एक समय दिल्ली ने 44 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन अक्षर पटेल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 68 गेंद में 113 रन की शतकीय साझेदारी कर दिल्ली को उबारा।
बल्लेबाज | गेंदबाज | मैच | रन बनाए |
गेंद खेली |
---|---|---|---|---|
ऋषभ पंत | मोहित शर्मा | दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 | 62 | 18 |
उस्मान खान | कायस अहमद | मुल्तान vs लाहौर, PSL 2023 | 54 | 18 |
कैमरन डेलपोर्ट | टॉम करन | एसेक्स vs सर्रे, ब्लास्ट 2023 | 53 | 15 |
विराट कोहली | उमेश यादव | बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 | 52 | 17 |
हाशिम अमला | लसिथ मलिंगा | पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 | 51 | 16 |
वहीं, पंत आईपीएल इतिहास में विराट कोहली (उमेश यादव) और हाशिम अमला (लसिथ मलिंगा) के बाद किसी गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पंत लीग के 17 सीजन के इतिहास में एक आईपीएल मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि, पंत ने विराट और अमला को पीछे छोड़ते हुए लीग में पहली बार किसी गेंदबाज के खिलाफ 60 से ज्यादा रन बनाए। विराट और अमला इस आंकड़े को नहीं छू पाए थे।
आईपीएल की एक पारी में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज | गेंदबाज | मैच | रन | बॉल |
---|---|---|---|---|
ऋषभ पंत | मोहित शर्मा | दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 | 62 | 18 |
विराट कोहली | उमेश यादव | बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 | 52 | 17 |
हाशिम अमला | लसिथ मलिंगा | पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 | 51 | 16 |
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए : दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए, जो कि किसी पारी में आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में शीर्ष पर बेंगलुरु की टीम है। उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ चिन्नास्वामी में आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे।
आईपीएल पारी के आखिरी पांच ओवरों में बने सर्वाधिक रन
रन बने | टीम | vs | जगह | साल |
---|---|---|---|---|
112 | बेंगलुरु | जीएल | बेंगलुरु | 2016 |
97 | दिल्ली | जीटी | दिल्ली | 2024 |
96 | पंजाब | मुंबई | मुंबई | 2023 |
96 | मुंबई | दिल्ली | मुंबई | 2024 |
91 | बेंगलुरु | कोलकाता | कोलकाता | 2019 |