Saturday, February 22, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RCB IPL 2025 Captain : आईपीएल से पहले बड़ा ऐलान, व‍िराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना नया कप्तान

RCB New Captain in IPL 20225 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को बेंगलुरु में आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा की है। इस बार टीम की अगुवाई मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार करेंगे। पहले विराट कोहली के नाम पर भी चर्चा हो रही थी।

Rajat Patidar New Captain : आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB IPL 2025 Captain) में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। टीम ने अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार की नियुक्ति की है।

इससे पहले, विराट कोहली इस पद के प्रमुख दावेदार थे, जिन्होंने 2013 से 2021 तक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया और आईपीएल 2023 में तीन मैचों के लिए भी कप्तान रहे।

रजत पाटीदार 2021 से आरसीबी (RCB IPL 2025 Captain) का हिस्सा हैं और नवंबर में होने वाली मेगा नीलामी से पहले उन्हें तीन रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल किया गया था।

31 वर्षीय पाटीदार ने 2024-25 सीजन में अपनी राज्य टीम मध्य प्रदेश के कप्तान के रूप में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लिया।

विराट कोहली 2013 से 2021 तक आरसीबी के कप्तान रहे। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी का कार्यभार संभाला।

हालांकि, आरसीबी (RCB IPL 2025 Captain) ने पिछले साल की मेगा नीलामी से पहले डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया, और वह 2022 से 2024 तक टीम के कप्तान रहे। 40 वर्षीय डु प्लेसिस इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

रजत पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान बनेंगे। इससे पहले राहुल द्रविड़ (14), केविन पीटरसन (6), अनिल कुंबले (35), डेनियल वेटोरी (28), विराट कोहली (143), शेन वॉटसन (3) और फाफ डु प्लेसिस (42) इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

 

11 करोड़ में किया था रिटेन RCB IPL 2025 Captain  

पाटीदार (11.00 करोड़ रुपये) नीलामी से पहले आरसीबी के रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMT) और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी का अनुभव है।

पाटीदार ने मध्य प्रदेश को SMT 2024/25 के फाइनल तक पहुंचाया, जहां उनकी टीम मुंबई से 5 विकेट से हार गई। वह अजिंक्य रहाणे (469) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 10 मैचों में 61.14 की औसत और 186.08 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए।

रजत पाटीदार ने अब तक 27 आईपीएल मैचों में 34.74 की औसत से 799 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 158.85 है। उनका उच्चतम स्कोर 112* है, जिसमें उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने 3 टेस्ट और एक वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

RCB ने फाफ पर नहीं लगाई बोली RCB IPL 2025 Captain 

आरसीबी को फाफ डु प्लेसिस को बरकरार नहीं रखने के बाद एक नए कप्तान की जरूरत थी, जिन्होंने 2022 से 2024 तक तीन साल तक उनका नेतृत्व किया था.

उन्होंने नीलामी में 40 वर्षीय डु प्लेसिस के लिए बोली नहीं लगाई और उन्हें बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद ल‍िया. डु प्लेसिस ने बदले में कोहली से कप्तानी संभाली थी, जिन्होंने 2021 में आरसीबी के कप्तान के रूप में अपने नौ सीजन का कार्यकाल समाप्त किया था.

 

Most Popular