Rare mammals in Sarguja : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाल ही में किए गए संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण और अनुसंधान से तीन दुर्लभ और कम ज्ञात स्तनधारी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इन प्रजातियों में भारतीय विशाल उड़न गिलहरी (Indian Giant Flying Squirrel), भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel) और मद्रास ट्री श्रू (Madras Tree Shrew) शामिल हैं। यह दस्तावेजी पुष्टि जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह अध्ययन प्रकृति शोध एवं संरक्षण वेलफेयर सोसाइटी के प्रतीक ठाकुर और अंबिकापुर के कैंसर विशेषज्ञ व प्रकृति प्रेमी डॉ. हिमांशु गुप्ता के सहयोग से किया गया। सर्वेक्षण के दौरान प्रजातियों की उपस्थिति चित्रों और वितरण मानचित्रों के साथ रिकॉर्ड की गई, जिससे इनका वैज्ञानिक मूल्यांकन संभव हुआ।
अंधेरे में दिखी उड़न गिलहरी (Rare mammals in Sarguja)
सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में भारतीय विशाल उड़न गिलहरी की उपस्थिति दर्ज की गई। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही यह गिलहरी वृक्ष के खोखल में छिप गई और बाद में छलांग लगाकर दूसरे पेड़ में समा गई। तराजू गांव में भी पूर्व में इसकी उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिससे संकेत मिलता है कि यह प्रजाति सरगुजा में पहले से विस्तृत रूप में मौजूद है।
केदमा गांव में दिखी भारतीय विशाल गिलहरी
Rare mammals in Sarguja : केदमा गांव, उदयपुर क्षेत्र में रतूफा इंडिका सेन्ट्रालिस प्रजाति की विशाल गिलहरी देखी गई। इसके काले रंग के ऊपरी हिस्से, लाल सिर और सफेद पेट ने इसकी पहचान स्पष्ट की। यह प्रजाति घने वनों में पाई जाती है और इसकी उपस्थिति यहां विशेष महत्व रखती है।
मैनपाट घाटी में ट्री श्रू की दस्तक
Rare mammals in Sarguja : दक्षिण भारत में सामान्य रूप से पाई जाने वाली मद्रास ट्री श्रू को मैनपाट घाटी में चट्टानों के बीच चलते और छिपते हुए देखा गया। यह छत्तीसगढ़ में इसकी दुर्लभ उपस्थिति को प्रमाणित करता है। पूर्व में यह रायपुर, बरनवापारा, डोंगरगढ़ और कोरिया जिले में ही सीमित थी।
विस्तृत वितरण मानचित्र तैयार
Rare mammals in Sarguja : डॉ. गुप्ता के अनुसार, इन प्रजातियों की उपस्थिति सरगुजा, दंतेवाड़ा, कांगेर घाटी, कोरबा, अचनाकमार और सीतानदी जैसे क्षेत्रों में भी दर्ज की गई है। शोध में इनकी वर्तमान और पूर्व उपस्थिति के आधार पर एक वितरण मानचित्र तैयार किया गया है, जो इनके संरक्षण के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।
यह भी पढ़ें :- वायरल फीवर या कोरोना ? लक्षणों में दिखी समानता! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय ?
यह भी पढ़ें :- मासिक शिवरात्रि के दिन ऐसे करें भगवान भोलेनाथ की आराधना, आपकी मनोकामना होगी पूरी!
संवेदनशील आवासों में निवास, संरक्षण जरूरी
Rare mammals found Sarguja : शोध में यह भी सामने आया कि ये प्रजातियाँ खंडित और संवेदनशील वन आवासों में सीमित रूप से निवास करती हैं। इनकी असंगत उपस्थिति इनके दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए खतरा उत्पन्न करती है। शोधकर्ताओं ने इन प्रजातियों के संरक्षण हेतु वन क्षेत्र पुनर्स्थापन, आवासीय सुरक्षा और व्यवहार संबंधी अध्ययन की अनुशंसा की है।
यह अध्ययन छत्तीसगढ़ में कम ज्ञात स्तनधारी प्रजातियों की मौजूदगी का दस्तावेजी प्रमाण है। यह राज्य के वन्यजीव और जैव विविधता प्रबंधन के लिए नई दिशा देने में सहायक होगा।
यह भी पढ़ें :- AI Cancer Test : अब खून की एक बूंद से होगी कैंसर की जांच! नया AI टूल कर देगा कमाल
यह भी पढ़ें :- Weather Alert : अगले 7 दिन झमाझम बारिश से भीगेगा देश का बड़ा हिस्सा, जानें छग का मौसम
यह भी पढ़ें :- Poonam Pandey Bikni Look : बिकिनी लुक में पूनम पांडे ने बढ़ाई गर्मी, पूल किनारे शेयर की बोल्ड तस्वीरें
यह भी पढ़ें :- Housefull 5 : मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ कर रही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, वर्ल्डवाइट कर ली इतनी कमाई
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ पहुंचे स्पिक मैके के संस्थापक किरण सेठ, 74 की उम्र में साइकिल से पूरे भारत का कर रहे भ्रमण
यह भी पढ़ें :- ये हैं छत्तीसगढ़ के टॉप 5 मंदिर, आस्था ऐसी की सालभर लगा रहता भक्तों का तांता, देखिए तस्वीरें