Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बारिश : गर्मी के तेवर पड़ेंगे ठंडे….! जब आसमान से होगा वर्षा का प्रहार

Rain Alert CG : छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद एक बार फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं। आसमान से जब वर्षा का प्रहार होगा तो धरती पर गर्मी के तेवर कम पड़ेंगे मतलब, बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा में नमी कम होने लगी है। जिसकी वजह से मौसम शुष्क हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा और मुंगेली जिले में बारिश के आसार हैं।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा, इसी के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। यहां फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर में भी तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ये सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं, आज तापमान के 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Most Popular