Railway Cancelled Trains : 22 ट्रेनों के पहियों पर फिर लगा इतने दिनों के लिए ब्रेक

Raipur News : रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 22 और ट्रेनों को रद्द (Railway Cancelled Trains) कर दिया है। ये गाड़ियां 19 से 29 अप्रैल के बीच कैंसिल रहेंगी। 19 अप्रैल को टाटा नगर रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पिछले 10 दिनों में 58 गाड़ियों को रद्द किया गया है।

SECR तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम करवा रहा है। इसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम समेत कई काम किए जाएंगे। वहीं, रायपुर रेल मंडल के सरोना-कुम्हारी रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग किए जाएंगे। यह काम 20 अप्रैल की सुबह 9 बजे से 21 अप्रैल सुबह 6 बजे तक होगा।

रायपुर-दुर्ग सेक्शन में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लागू हो जाने से एक ब्लॉक सेक्शन में एक ही रूट पर एक से ज्यादा ट्रेनें चल सकती हैं। इससे रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ जाती है।

वहीं, कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाता है। यानी एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चलेगी। इसके साथ ही ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है।

रेलवे ने पिछले 10 दिनों में अब तक 58 यात्री ट्रेनों को कैंसिल (Railway Cancelled Trains) किया है। नवरात्र के दौरान पहले 10 से 12 अप्रैल के बीच 12 ट्रेनों को कैंसिल किया गया। फिर 14 से 17 अप्रैल तक 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके बाद 15 से 20 अप्रैल तक चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया।

इसी तरह गुरुवार को 24 अप्रैल तक चार ट्रेनों के बाद अब 22 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। लगातार ट्रेनों के रद्द करने के बाद भी रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पित इंतजाम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण चिलचिलाती धूम में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

ट्रेन का नामगाड़ी संख्याकब से कब तक
रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर0870120 और 21 अप्रैल
दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0870220 और 21 अप्रैल
डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0870520 अप्रैल
डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0870620 अप्रैल
रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर0870720 अप्रैल
दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0870820 अप्रैल
रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर0870919 और 20 अप्रैल
डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0871020 और 21 अप्रैल
रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल पैसेंजर0872519 और 20 अप्रैल
दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0872620 और 21 अप्रैल
रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर0872119 और 20 अप्रैल
डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंज0872319 और 20 अप्रैल
गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल0872420 और 21 अप्रैल
रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर0872919 और 20 अप्रैल
डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर0873020 एवं 21 अप्रैल
रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर0876720 अप्रैल
इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर0876821 अप्रैल
टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस1810919 अप्रैल
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस1811021 अप्रैल
कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस2264729 अप्रैल, 6-15-18 मई
कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस2264827 अप्रैल, 4-16-20 मई

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

ट्रेन (कहां से कहां तक)गाड़ी संख्याकब से कब तक
झारसुगुडा-गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द08862/0886120 अप्रैल
अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर दुर्ग-रायपुर के बीच रद्द08816/0881520 और 21 अप्रैल
ताड़ोकी-रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर दुर्ग-रायपुर के बीच रद्द08834/0883320 अप्रैल
विशाखापट्नम-दुर्ग एक्सप्रेस बेलसोंडा-दुर्ग के बीच रद्द1853019 और 20 अप्रैल
दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस दुर्ग-बेलसोंडा के बीच रद्द1852920 और 21 अप्रैल