Pooja Banerjee Life Story : टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) इन दिनों भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया हुआ था। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी चाहने वालों की फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी लंबी है।
पूजा ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के इस राज के बारे में कि 15 साल की छोटी सी उम्र में ही एक्ट्रेस को प्यार हो गया था, जिसके लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था।
https://www.instagram.com/reel/C6fyVUco6Bk/?hl=hi
https://www.instagram.com/reel/C5DLliKu-9v/?hl=hi

देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) आए दिन अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके फोटोज पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत कयामत नाम के टीवी शो से की थी। इस सीरियल में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर में 27 से ज्यादा सीरियल में काम किया है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने पहली शादी अरुनोय चक्रबर्ती से की थी। हालांकि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली और फिर साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पूजा बनर्जी इतना सब होने के बाद भी नहीं रुकी और अपने करियर में उन्होंने काफी ऊंचाइयां हासिल की थी।
लेकिन 3 साल पहले पूजा बनर्जी अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में आई थी। दरअसल, पूजा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्हों साल 2020 में बेटे को जन्म दिया था।
पूजा ने टीवी के जाने माने एक्टर कुणाल के साथ साल 2021 में शादी की थी। बता दें कि उन्होंने बच्चा होने के 1 साल बाद एक दूसरे से शादी की। उन्होंने ये बात बताई भी थी कि कोविड होने के कारण वो दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे।
एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भले ही टीवी सीरियल्स में इन दिनों नहीं दिखाई दे रही हो लेकिन आए दिन अपने लुक्स से फैंस का अपने हुस्न का दीवाना बनाती रहती हैं।