PM Kisan : कल किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment :  देशभर के करोड़ों किसानों (PM Kisan)  के लिए एक महत्वपूर्ण समाचार है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

पिछले साल 5 अक्टूबर को इस योजना (PM Kisan)  की 19वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद से किसान इस राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका यह इंतजार कल समाप्त हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खातों में इस योजना की 19वीं किस्त को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे, जिसमें कुल 22 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।

पीएम-किसान योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में कुल 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है।

भागलपुर से 22,000 करोड़ की राशि जारी की जाएगी (PM Kisan)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त का वितरण करेंगे। यह राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

चौहान ने बताया कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ से बढ़कर हो गई है। फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना है, जिसने किसानों को बीज और उर्वरकों की खरीद के लिए अपने खर्चों को पूरा करने में सहायता प्रदान की है।

सालाना कुल 6000 प्रदान किए जाते हैं (PM Kisan)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) को सरकार ने कृषक समुदाय की आय में वृद्धि के उद्देश्य से शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है।

अब तक, सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं, और 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

One thought on “PM Kisan : कल किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

  1. 188V không chỉ tập trung vào việc cung cấp dịch vụ cá cược, mà còn chú trọng vào chất lượng trải nghiệm người dùng, bao gồm giao diện thân thiện và hỗ trợ khách hàng. Điều này khiến người chơi cảm thấy thoải mái và an toàn hơn khi tham gia các hoạt động giải trí trên trang web. TONY01-25H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *