Friday, February 21, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nagar Nikay Election 2025 : वोटिंग के आखिरी समय में जमकर बवाल, EVM छीनते दिखे

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election 2025) के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 4 बजे तक कुल 68% वोटिंग दर्ज की गई। पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन अंतिम समय में रायपुर, बिलासपुर और अन्य स्थानों पर हंगामा हुआ।

बिलासपुर में एक पोलिंग बूथ (Nagar Nikay Election 2025) के अंदर हंगामा हुआ, जहां कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर EVM चोरी करने की कोशिश का आरोप लगाया गया। रायपुर में भगवती चरण शुक्ल वार्ड में एजाज ढेबर और गिदवानी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में भी वोट डाले गए। मतगणना 15 फरवरी को होगी।

चुनाव (Nagar Nikay Election 2025) के अंतिम समय में बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर EVM लूटने की कोशिश करने का आरोप लगा है। वोटिंग के अंतिम समय में समर्थकों ने पोलिंग बूथ के अन्दर हंगामा मचाया। वोट डलवाने के लिए EVM को छीनने की कोशिश करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है मामला वार्ड 31 लाजपत राय नगर का है।

वहीं राजधानी रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड में जमकर बवाल हुआ, वोटिंग के आखिरी समय में कांग्रेस समर्थकों ने एजाज ढेबर को कंधे पर उठा लिया। इसे देख भाजपा समर्थकों ने गिदवानी को कंधे पर उठा लिया। इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने नारेबाजी की। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट में झड़प हो गई।

Most Popular