Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Minor Couple Suicide : नदी किनारे पेड़ पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े (Minor Couple Suicide)  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को पेड़ पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद देर रात उतारा गया शव।

इन दोनों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था और वो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है।

राजपुर पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव शाम को नहीं उतारा था। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद रात डेढ़ बजे पुलिस ने मौके से शवों को फांसी के फंदे से उतारा और राजपुर सीएचसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

मृतिका लक्ष्मी कक्षा दसवीं की छात्रा थी। समीर पढ़ाई छोड़ चुका था। किशोरी के मां व पिता रायपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया है कि उनके प्रेम संबंध को लेकर किशोरी के परिजनों को आपत्ति थी।

लड़की की उम्र 16 साल और लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घर से शनिवार रात में ही लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने महानदी किनारे साल के पेड़ पर दोनों की लाश फांसी (Minor Couple Suicide)  पर लटकी देखी। फिर उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है।

Most Popular