Mamta Kulkarni : मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम

Kinnar Akhada : महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु विभिन्न कारणों से चर्चा में हैं। इसी बीच, प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने साध्वी बनने का निर्णय लिया है और आज उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी। किन्नर अखाड़े में उनके महामंडलेश्वर बनने की पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) , जो एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, अब साध्वी बनकर महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं।

उन्हें आज शाम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में मान्यता दी जाएगी, और उनका नाम भी बदलकर ममता नंद गिरि रखा जाएगा।

महाकुंभ मेले में शुक्रवार की शाम ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया। वर्तमान में, वे स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के आश्रम में ठहरी हुई हैं।

इस दौरान, उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की, और उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी उपस्थित थीं।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)  ने आचार्य महामुडलेश्वर से महाकुम्भ के बार में बात की। उन्होंने महाकुंभ मेला की तारीफ की। कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अखाड़ों में जाकर संतों का आशीष भी लिया। अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।

साध्वी के रूप में दिखी ममता (Mamta Kulkarni) 

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचीं, जहां उन्होंने साध्वी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका पूरा लुक भगवा रंग में था, और उन्होंने गले में रुद्राक्ष पहन रखा था, साथ ही कंधे पर झोला भी लटकाया हुआ था।

वह किन्नर अखाड़े में गईं और वहां आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलीं, जिनसे उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ममता कुलकर्णी ने कहा कि यहां आना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है।

यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक महाकुंभ और धर्म-आध्यात्मिकता के विषयों पर आचार्य महामंडलेश्वर के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आना और इसकी भव्यता का अनुभव करना उनके लिए एक अविस्मरणीय क्षण होगा। यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे इस पवित्र अवसर पर साक्षी बन रही हैं और यहां संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ममता (Mamta Kulkarni) 
ममता कुलकर्णी बालीवुड की सैकड़ों फिल्मों में अहम रोल निभा चुकी हैं। छुपा रुस्तम, सेंसर, जाने-जिगर, चाइना गेट, किला, क्रांतिकारी, जीवन युद्ध, नसीब, बेकाबू, बाजी, करन अर्जुन, तिरंगा जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री लीड किया है।

One thought on “Mamta Kulkarni : मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *