मुख्य समाचार

Mahtari Vandan Yojna : इस दिन 70 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होगा 655 करोड़ रुपए

Mahtari Vandan Yojna CG : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) की तीसरी क़िस्त 1 मई को दी जाएगी। महिला बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में कल लगभग 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 1 हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव प्रचार के दौरान कई सभाओं में ये घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे तय समय पर ही आएंगे। राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है, तीसरी क़िस्त भी तय पर आ जाएगी।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 20.54.24 1

प्रदेश में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) की शुरुआत 10 मार्च से की हुई है, प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी क़िस्त जारी की गई।

 

जिलावार मिले आवेदनों की जानकारी (Mahtari Vandan Yojna) 

  • कोरबा में 2 लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584
  • कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193
  • कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32
  • सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12
  • बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212
  • जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65
  • रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599
  • दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813
  • गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293
  • जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121
  • बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18
  • बालोद में 02 लाख 52 हजार 597
  • बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277
  • राजनांदगांव में 2 लाख 62 हजार 809
  • दंतेवाड़ा में 55 हजार 146
  • सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880
  • कोरिया में 60 हजार 896,
  • रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678
  • सक्ती में 02 लाख 440
  • बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691
  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982
  • धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11
  • बीजापुर में 33 हजार 413
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447
  • मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961
  • महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42
  • सुकमा में 50 हजार 287
  • नारायणपुर में 26 हजार 27
  • कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button