CG NEEWS : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान (Lok Sabha Election Voting ) होगा। निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
पहले चरण की वोटिंग (Lok Sabha Election Voting ) की तरह इस बाद भी मतदान पर नजर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग रखेगा। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी होगी। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।
दूसरे चरण की वोटिंग के लिए निर्वाचन आयोग ने 6567 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों में 10572 बीयू, 7974 सीयू और 8661 वीवीपैट लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कांकेर, मोहला-मानपुर और कोंडागांव के 55 बूथों को शिफ्ट किया गया है। यहां पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात की जाएगी।
दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटें एक नजर में
विवरण | राजनांदगांव | महासमुंद | कांकेर |
कुल मतदाता | 18,68,021 | 17,62,477 | 16,54,440 |
पुरुष मतदाता | 9,29,679 | 8,66,670 | 8,09,001 |
महिला मतदाता | 9,38,334 | 8,95,773 | 8,45,421 |
थर्ड जेंडर मतदाता | 8 | 34 | 18 |
18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता | 58,568 | 48,786 | 55,270 |
दिव्यांग मतदाता | 17,208 | 17,383 | 16,715 |
100+ आयु वर्ग के मतदाता | 163 | 190 | 145 |
सेवा मतदाता | 1208 | 1221 | 4934 |
मतदान के लिए तीनों सीटों पर 2 अलग-अलग समय
लोकसभा सीट | मतदान का समय (सुबह 07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक) |
मतदान का समय (सुबह 07ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक) |
राजनांदगांव | पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव | मोहला-मानपुर |
महासमुंद | सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरुद, धमतरी और बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ छोड़कर | ब्रिंद्रानवागढ़ (9 मतदान केंद्रों पर) |
कांकेर | सिहावा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी- बालोद, | भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल |