Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ही बनाएगी सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया;

Lok Sabha Election 2024 :  पीएम मोदी ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक बयान पोस्ट कर जनता का आभार व्यक्त किया और इशारों-इशारों में बता दिया कि अगली सरकार भाजपा बनाने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा नई उमंग नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव परिणाम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि, “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।

 

मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”

 

मोदी के नेतृत्व में 2014 में पहली बार भाजपा ने 282 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में भाजपा का प्रदर्शन काफी सुधरा। भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए को कुल 351 लोकसभा सीटों पर कामयाबी मिली थी। मगर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है। हालांकि एनडीए के तौर पर बहुमत मिलता दिख रहा है। कल यानी बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

Most Popular