Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leopard Hunted : तेंदुए का शिकार, नाखून-दांत समेत कई अंग अपने साथ ले गए शिकारी

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में तेंदुआ (Leopard Hunted) का शिकार करने का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला। जांच में पाया गया कि तेंदुआ का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं। फिलहाल आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिस हालत में तेंदुआ के शव मिला हैं, उससे आशंका जताई जा रही है कि उसका शिकार किया गया होगा। बताया जा रहा है कि तेंदुए को जहर देकर मारा गया है। इसके कुछ लक्षण भी पाए गए हैं, जिसके आधार पर जांच कार्रवाई जारी है। 3 पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।

सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद जांच में नाखून और दांत के साथ कई अंग गायब मिले। अंग गायब मिलने के बाद रायपुर में बड़े अधिकारियों को की सूचना दी गई। यह स्पष्ट हो गया कि तेंदुए (Leopard Hunted) का शिकार किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है तेंदुए को जहर देकर मारा गया है। आसपास आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जांच के लिए अलग-अलग टीम लगाई है। रायपुर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

बता दें कि चैतमा रेंज के कक्ष क्रमांक पी 25 बीट राहा में तेंदुआ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कप मच गया है। इस क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों के शिकार का मामला सामने आ चुका है। साथ ही चैतमा रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई, उत्खनन का भी मामला सामने आ चुका है।

 

Most Popular