Monday, October 14, 2024

Korba News : 7 फेरे लेने से पहले दूल्हे की आ गई सच्चाई सामने, जूते की माला पहनाकर स्वागत, जमकर कूटा भी

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba News) जिले में दूल्हे को लड़की वालों ने जूते की माला पहना कर जमकर पीटा। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को एक युवती ने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर दी। शादी पूरी होने से पहले ही लड़की वालों की दूल्हे की असलियत का पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंकझोंक हो गई।

ads1

 

अशोक केवट बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम (30) ने खुद को गुजरात के वडोदरा में सायाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया था। पूरी सच्चाई जाने बिना लड़कीवालों ने शादी की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शादी रस्में चल रही थी, इसी दौरान लड़की वालों को व्हाट्सऐप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने परेशान कर दिया।

 

असिस्टेंट मैनेजर नहीं वेटर निकला दूल्हा : लड़की वालों को जब पता चला कि दूल्हा दादू राम असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी लड़की से भी है। तब महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू राम की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने दादू राम को जूते की माला भी पहनाई। शादी में दूल्हा दादू राम नकली बाल लगाकर आया था। इस बात का खुलासा भी शादी के दौरान हुआ। जब उसकी पिटाई की तो उसके नकली बाल निकल गए।

 

दूल्हा बोला- फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही : किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दादू राम को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादू राम से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।

 

दूल्हा पहले से शादीशुदा निकला : दुल्हन के परिजनों ने बताया कि युवक जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है जो खुद को गुजरात में असिस्टेंट मैनेजर होने की जानकारी दी थी। इस बात को लेकर सामाजिक रीति-रिवाज के साथ शादी हो रही थी। मंगलवार की शाम लगभग शादी संपन्न होने वाली थी, इस दौरान एक युवती ने फोटो और वीडियो भेजा। इसके बाद दादू राम के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाना लाई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Most Popular