Kharun Bridge Closed : कुम्हारी खारून ब्रिज पर ब्रेक, अब इन रास्तों से ही पहुंच पाएंगे रायपुर

दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए आज से सफर का रूट पूरी तरह बदल (Kharun Bridge Closed) गया है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास स्थित खारून नदी पर बना पुल मरम्मत कार्य के चलते अगले एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया गया है, ताकि यातायात पूरी तरह ठप न हो और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही की सुविधा मिलती रहे।

पुल बंद, अब वन-वे ट्रैफिक से चलेगा काम (Kharun Bridge Closed)

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान इस रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित रहेगा और कई जगहों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। रायपुर और दुर्ग पुलिस के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। व्यवस्था को संभालने के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने।

दुर्ग से रायपुर आने वालों के लिए नए रास्ते

दुर्ग और भिलाई क्षेत्र से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए कई वैकल्पिक मार्ग तय (Kharun Bridge Closed) किए गए हैं। एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय या अभनपुर की दिशा में जाने वाले लोगों को सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है। वहीं रिसाली, उतई और आसपास के इलाकों से आने वाले वाहन चालक सेलूद, फूंडा, जामगांव होते हुए अमलेश्वर के रास्ते रायपुर पहुंच सकते हैं। चरोदा और भिलाई-3 क्षेत्र के लिए सिरसा गेट और मोतीपुर होकर आने का विकल्प दिया गया है।

रायपुर से दुर्ग जाने वालों के लिए भी बदला रूट

रायपुर से दुर्ग या भिलाई जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी नया प्लान लागू किया गया है। कार और बाइक चालक चंदनीडीह से पुराने पुल (रपटा) के जरिए कुम्हारी टोल तक पहुंच (Kharun Bridge Closed) सकते हैं। वहीं कुछ रूट्स पर भटगांव और अमलेश्वर होते हुए मोतीपुर के रास्ते दुर्ग जाने का विकल्प दिया गया है। इन बदलावों के चलते यात्रियों को अपने रूट पहले से तय करने की जरूरत होगी।

जरूरी काम है तो पहले निकलिए, वरना फंस सकते हैं

पुलिस प्रशासन ने साफ तौर पर लोगों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना पहले (Kharun Bridge Closed) से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। खासतौर पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या किसी परीक्षा के लिए जा रहे लोगों को देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा।

एक महीने तक बदले रहेंगे हालात

मरम्मत कार्य पूरा होने तक यह ट्रैफिक व्यवस्था जारी रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को थोड़ी असुविधा जरूर झेलनी पड़ सकती है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि यह काम पूरा होने के बाद सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।