Delhi High Court Case : बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत को हिला देने वाला यह वारिसाना विवाद अब (Karishma Kapoor Property Dispute) के रूप में सुर्खियों में है। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने वसीयत में फर्जीवाड़ा कर संपत्ति पर एकतरफा नियंत्रण पाने की साजिश रची है।
याचिका करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor Property Dispute) के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें कहा गया कि संजय कपूर के जून 2025 में निधन के बाद प्रिया कपूर ने उन्हें गलत तरीके से विरासत से बाहर कर दिया। मुकदमे में प्रतिवादी के तौर पर प्रिया कपूर, उनके नाबालिग बेटे, संजय कपूर की मां रानी कपूर और वसीयत की निष्पादक श्रद्धा सूरी मारवाह को भी शामिल किया गया है। विवाद की असली जड़ 21 मार्च 2025 की एक वसीयत बताई जा रही है, जिसमें पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम कर दी गई थी।
करिश्मा (Karishma Kapoor Property Dispute) के बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां ने अपने सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर इस कथित वसीयत को सात हफ्तों तक दबाए रखा और फिर 30 जुलाई 2025 को आयोजित एक पारिवारिक बैठक में इसका खुलासा किया। बच्चों ने दावा किया कि यह वसीयत न केवल जाली है बल्कि इसमें कई विसंगतियां हैं। उन्हें न तो मूल प्रति दिखाई गई और न ही किसी प्रकार की सत्यापित कॉपी प्रदान की गई।
30 हजार करोड़ की संपत्ति पर बराबरी का हिस्सा (Karishma Kapoor Property Dispute)
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्हें प्रथम श्रेणी का कानूनी उत्तराधिकारी घोषित किया जाए और उनके पिता की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में बराबरी का हिस्सा दिया जाए। बच्चों ने अदालत से मांग की है कि उन्हें कम से कम पांचवां हिस्सा मिले। इसके अलावा, बच्चों ने यह भी गुहार लगाई है कि मामले का निपटारा होने तक संजय कपूर की सभी निजी और व्यावसायिक संपत्तियों को सीज कर दिया जाए ताकि किसी भी तरह के हस्तांतरण या हेरफेर की गुंजाइश न रहे।
यह मामला (Karishma Kapoor Property Dispute) अब हाई कोर्ट की सुनवाई में है और कानूनी विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इसका असर न सिर्फ कपूर परिवार बल्कि देश की कॉर्पोरेट और कानूनी दुनिया पर भी गहरा पड़ेगा। 30 हजार करोड़ की इस विरासत जंग में आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
