IPL 2024 : आईपीएल में फिर नजर आएंगे छत्तीसगढ़ ये दो खिलाड़ी

Ajay Mandal Harpreet Bhatia IPL : आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ से दो खिलाडिय़ों के नाम शामिल हैं। सभी फ्रें चाइजी 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में कई खिलाडिय़ों को खरीदकर अपनी टीम पूरी करेगी।

आईपीएल 2024 के लिए सभी फ्रेंजाइजी को 26 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाडिय़ों की सूची बीसीसीआई को देनी थी। तय तारीख के आखिरी दिन सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाडिय़ों की सूची जारी की। सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने अपने रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की सूची जारी की।

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स, डेवोन प्रिटोरियस, काइल जेमिसन और सिसांडा मगाला, अंबाती रायडू, के भगवत वर्मा, शुभरांशी सेनापति, आकाश सिंह को रिलीज कर दिया, लेकिन सीएसके ने छत्तीसगढ़ के रणजी प्लेयर अजय मंडल को बरकरार रखा है। बता दें कि अजय मंडल राजनांदगांव के हैं। चेन्नई ने पिछले साल उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। अजय मंडल को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है, पर टीम ने साथ रखा है।

IPL 2024: CSK retained Ajay and Punjab retained Harpreet Raipur news

दूसरी बॉलीवुड़ अभिनेत्री प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स की टीम ने भी पांच खिलाडिय़ों को रिलीज किया। इनमें श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज भनुका राजपक्षे, भारतीय खिलाड़ी शाहरूख खान, मोहित राठी, बलतेज धंदा और राजअंगद बाबा को रिलीज कर दिया, पर हरप्रीत भाटिया को बरकरार रखा है।

बता दें कि हरप्रीत भाटिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हैं। भारतीय ओपनर शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन हरप्रीत भाटिया को प्लेइंग 11 में मौका दिया था और पांच से अधिक मैचों में भाटिया खेलते हुए दिखे थे। उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा था।

ऐसे में उन्हें पंजाब किंग्स ने टीम में बरकरार रखा है। भाटिया ने 2010 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए उन्हें खेलने का मौका मिला था। हरप्रीत भाटिया को साल 2010 में हरप्रीत सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट टीम से जुडऩे का पहला मौका मिला था, जिसके बाद सेलेक्शन अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ था।