Mahindra Bolero Neo Facelift : नई दमदार लुक और फीचर्स के साथ सड़कों पर राज करने आ रही Mahindra Bolero और Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo Facelift : भारत की सबसे भरोसेमंद और दमदार SUV Mahindra Bolero और Bolero Neo का नया अवतार 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Bolero Neo के लिए यह 2021 में लॉन्च के बाद पहला फेसलिफ्ट होगा, जबकि Bolero के मौजूदा जनरेशन के लिए यह बड़ा अपडेट साबित हो सकता है। लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि दोनों SUVs में नया लुक, अपडेटेड इंटीरियर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : Smart TV : 30 हजार से कम में मिल रहे 55-inch के स्मार्ट टीवी, घर बन जाएगा थिएटर

क्या बदलेगा Bolero Neo Facelift में

Bolero Neo के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसकी नई ग्रिल है। पहले के वर्टिकल स्लैट्स की जगह अब Horizontal Slats दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लुक देंगे। इंजन को बेहतर हवा देने के लिए नया एयरडैम भी जोड़ा गया है। हेडलाइट्स का डिजाइन भले पुराना रहेगा, लेकिन इसमें अपडेटेड LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) मिलने की संभावना है।

हाई एंड वेरिएंट्स में क्रोम ग्रिल स्लैट्स मिलेंगे, जबकि बेस वेरिएंट में फॉग लैंप्स नहीं होंगे। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। हालांकि, रियर डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है। यह SUV वाला रफ-टफ लुक देने के लिए दरवाजे पर लगे स्पेयर व्हील और रैपअराउंड टेल लैंप्स के साथ आएगी।

इसे भी पढ़ें :  Smart Urban Governance Chhattisgarh : नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, नागरिकों को मिलेगी एकीकृत सेवाएं

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों SUVs में Mahindra का भरोसेमंद 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर डीजल इंजन (Mahindra Bolero Neo Facelift) मिलेगा। Bolero में mHawk75 इंजन दिया जाएगा, जो 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं Bolero Neo में mHawk100 इंजन मिलेगा, जो 100bhp की ताकत और 240Nm का टॉर्क देगा। फिलहाल दोनों ही मॉडल केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के साथ ही उपलब्ध रहेंगे।

छोटे शहरों की चैंपियन

Mahindra ने Bolero और Bolero Neo को ऐसे समय में अपडेट करने का फैसला लिया है जब ये पहले से ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में Bolero (Mahindra Bolero Neo Facelift) एक ब्लॉकबस्टर है, जहां लोग इसकी मजबूती और भरोसे पर सालों से भरोसा करते आए हैं। यही कारण है कि नया अपडेट लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

इसे भी पढ़ें :  Asia Cup 2025 Final : एशिया कप फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी चोटिल, आज पाक से महामुकाबला