High Court Order : जग्गी मर्डर केस में अमित जोगी को सरेंडर का निर्देश

High Court Order :  छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने (High Court Order) आया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी रहे अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी, अब नहीं होगी देरी

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित इस मामले को अब और टाला नहीं जाएगा। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए अमित जोगी को तीन हफ्तों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है। इस फैसले को केस की अंतिम सुनवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे अब न्यायिक प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

2003 का हाई-प्रोफाइल मर्डर केस (High Court Order)

यह मामला 4 जून 2003 को हुए राम अवतार जग्गी की हत्या से जुड़ा है, जिसने उस समय पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी। इस हत्याकांड में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए थे, जबकि बाकी के खिलाफ मुकदमा चला।

निचली अदालत का फैसला और कानूनी संघर्ष

साल 2007 में रायपुर की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा (High Court Order) सुनाई थी। हालांकि, अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। इसके बाद मृतक के बेटे ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। मामला आगे चलकर हाईकोर्ट में पहुंचा, जहां अब यह निर्णायक मोड़ पर है।

राजनीतिक कनेक्शन से भी चर्चा में रहा मामला

राम अवतार जग्गी की पहचान सिर्फ एक कारोबारी (High Court Order) के रूप में नहीं थी, बल्कि वे राजनीति में भी सक्रिय थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के करीबी माने जाते थे और एनसीपी में अहम भूमिका निभा चुके थे। इस वजह से यह मामला शुरू से ही हाई-प्रोफाइल बना रहा और लगातार चर्चा में बना रहा।