Gold Rate Today : नवरात्रि के पहले दिन सोना चढ़ा, जानें कितना बढ़ा सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today : आज 22 सितंबर को पूरे देश में नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन सोने की कीमत (Gold Rate Today) महंगी हुई है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम बीते हफ्ते की तुलना में 400 रुपये तक ऊपर गया है। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,03,300 रुपये के आसपास और 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण सोने के दाम अब भी पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहे हैं। जानें आज 22 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का ताजा भाव। वहीं, चांदी का दाम 1,38,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी की कीमत 5000 रुपये तक बढ़ी है।

(Gold Rate Today) क्या करें निवेशक

सोने का रेट अभी अपने उच्च स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड निवेशकों का बड़ा सवाल है कि सोना (Gold Rate Today) बेचकर निकलना सही होगा या फिर कुछ और इंतजार करना चाहिए? अगर बाजार विशेषज्ञों की मानें तो सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। यहां जानें 22 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का ताजा भाव।

Gold Rate Today 22 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

रायपुर 1,03, 230 1,12,580
दिल्ली 1,03,350 1,12,730
चेन्नई 1,03,360 1,13,020
मुंबई 1,03,320 1,12,580
कोलकाता 1,01,205 1,12,580
जयपुर 1,03,350 1,12,730
नोएडा 1,03,350 1,12,730
गाजियाबाद 1,03,350 1,12,730
लखनऊ 1,03,350 1,12,730
बंगलुरु 1,03,320 1,12,580
पटना 1,03,320 1,12,580

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है

भारत में सोने की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय रेट, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही कारण है कि रोजाना सोने के दाम बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहनों के लिए बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी मांग सबसे अधिक रहती है।