Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Farmers Died : काम करने खेत गए दो किसानों पर गिरी गाज, मौत

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत (Farmers Died) हो गई है। बताया जा रहा है कि, रविवार को दोनों खेत गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से उनका पता नहीं चला। सोमवार खेत में सुबह लाश मिली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी खार की है।

जानकारी के मुताबिक, गातापार गांव निवासी नंदकुमार निषाद (46) और भोला वर्मा (40) बारिश होने पर पेड़ पर नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव का पंचमाना कर पोस्टमॉर्टम के लिए CHC पलारी भेजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह दोनों किसान धान बोने से पहले खेत देखने गए थे, जहां पर अचानक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने लगी। वहीं, बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

जब देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन ढूंढने निकले। लेकिन रात होने से खेत के अंदर नहीं जा पाए। दूर से ही आवाज लगाकर पता लगाने की कोशिश की। जब कहीं से कोई जवाब नहीं मिला तो वापस परिवार के लोग घर लौट गए। सुबह वापस खेत जाकर देखा, तो पेड़ के नीचे दोंनों की लाश (Farmers Died) पड़ी थी।

Most Popular