Durg Father Son Suicide : पिता-पुत्र ने जहर खाकर दी जान, बीमारी और डिप्रेशन से थे परेशान

Durg News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हृदयविदारक घटना (Durg Father Son Suicide) सामने आई है, जहां बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान पिता-पुत्र ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भोईपारा इलाके का है, जहां किराए के मकान में दोनों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर के अनुसार मृतकों (Durg Father Son Suicide) की पहचान 62 वर्षीय अरुण कुमार टंडिया और उनके 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार टंडिया के रूप में हुई है। दोनों जिला भाजपा कार्यालय के पास स्थित भोईपारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता-पुत्र ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें : Chital Rescue Dhamtari : 20 फीट सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन विभाग ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

रिश्तेदार नाश्ता लेकर पहुंचे, तब हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार 13 मार्च की रात दोनों ने घर में भोजन (Durg Father Son Suicide) किया और उसके बाद अपने कमरे में चले गए। 14 मार्च की सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर उनके घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ।

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि पिता-पुत्र दोनों कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है, जिससे आत्महत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Bijli Bill Rahat Yojana : 29 लाख लोगों को मिलेगा 758 करोड़ रुपये का फायदा, पंजीयन शुरू

मां की मौत के बाद बढ़ गया था अकेलापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पंकज कुमार की मां का लगभग छह महीने पहले निधन हो गया था। इसके बाद से पिता और पुत्र दोनों घर में अकेले ही रह रहे थे। उनके रिश्तेदार समय-समय पर उनकी देखभाल और भोजन की व्यवस्था करते थे।

बताया जा रहा है कि पंकज कुमार मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे और अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते (Durg Father Son Suicide) रहते थे। वहीं पिता अरुण कुमार टंडिया उम्र अधिक होने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके थे। दोनों ही घर से कम ही बाहर निकलते थे और अधिकांश समय घर के भीतर ही बिताते थे। (Durg Father Son Suicide) स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों का जीवन काफी सीमित हो गया था। घर में मनोरंजन के लिए टीवी जैसी सुविधा भी नहीं थी और वे अक्सर अकेलेपन में रहते थे। माना जा रहा है कि लगातार बीमारी, अकेलापन और मानसिक तनाव ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Godhan Protection Scheme : गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 11 जिलों में 29 गौधाम का शुभारंभ

Durg Father Son Suicide पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी सच्चाई

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम (Durg Father Son Suicide) के लिए अस्पताल (Durg Father Son Suicide) भेज दिया है। मृतक अरुण टंडिया की बेटी जगदलपुर में रहती है। उसके दुर्ग पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि शुरुआती जांच में बीमारी, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।