Wedding Video : आजकल शादियों (Dulhan Ka Video) में कुछ नया और अनोखा करने का चलन बढ़ता जा रहा है। कपल अपनी शादी को खास बनाने के लिए अलग-अलग आइडियाज अपनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये मजेदार बन जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां दूल्हा एक बैलून के अंदर फंसा हुआ है और दुल्हन गुब्बारे के अंदर जाने की कोशिश कर रही है।
जैसे ही वह गुब्बारे पर चढ़ने की कोशिश करती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिर जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग इस अनोखे शादी के आयोजन पर हैरान रह गए और जमकर मजाक उड़ाया।
बड़े बैलून पर करतब दिखा रही दुल्हन (Dulhan Ka Video)
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में दूल्हा बैलून के अंदर खड़ा है। दुल्हन अपने राजकुमार के पास जाने के लिए बैलून पर चढ़ती है, लेकिन फिर वह मुंह के बल गिर जाती है। दूल्हा चुपचाप यह सब देखता रहता है और मजबूरी में बाहर नहीं निकल पाता। यह दृश्य किसी पारंपरिक शादी से ज्यादा मजेदार लग रहा था।
लोगों ने कहा- शादी या मजाक (Dulhan Ka Video)
इस अनोखे शादी के वीडियो (Dulhan Ka Video) के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे शादी की गरिमा से जोड़ा, जबकि कई ने इसे महज मजाक करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या मजा आया न?” वहीं दूसरे ने लिखा, “यह नजारा देखकर बहुत मजा आया।” कई लोगों ने तो इस पूरे आयोजन को शादी से ज्यादा किसी इवेंट शो जैसा बताया।
