चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते (Dongargarh Darshan Train) हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। इस बार यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो 23 मार्च से 28 मार्च तक लगातार सेवा देगी। यह स्पेशल ट्रेन Maa Bamleshwari Temple जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान बनाएगी।
इसे भी पढ़ें : Balod Bus Accident : स्लीपर बस लकड़ी से भरे माजदा वाहन से टकराई, चालक सहित 8 यात्री घायल
सुबह निकलिए, शाम तक पहुंचिए (Dongargarh Darshan Train)
रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार-
06883 MEMU स्पेशल: इतवारी से सुबह 5 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी
06884 MEMU स्पेशल: कोरबा से सुबह 5:10 बजे चलकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी
पूरे रूट में ट्रेन करीब 14 घंटे 30 मिनट का सफर तय करेगी।
डोंगरगढ़ स्टॉप का टाइम जानिए
इतवारी से आने वाली ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ (Dongargarh Darshan Train) पहुंचेगी
5 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी
वहीं वापसी में-
कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी
इसे भी पढ़ें : Durg Newborn Body Found : जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी
लंबा रूट, ज्यादा सुविधा
यह स्पेशल ट्रेन 63 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे-बड़े शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर, चांपा, गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशन इस रूट में शामिल हैं।
त्योहार में बढ़ेगी रौनक
नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते (Dongargarh Darshan Train) हैं। मंदिर परिसर और पहाड़ी मार्गों पर भारी भीड़ रहती है।
ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन –
भीड़ का दबाव कम करेगी
यात्रियों को समय पर पहुंचाएगी
यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी
इसे भी पढ़ें : Durg Father Son Suicide : पिता-पुत्र ने जहर खाकर दी जान, बीमारी और डिप्रेशन से थे परेशान
श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारी
रेलवे का यह फैसला सीधे तौर पर उन भक्तों के लिए है, जो मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए (Dongargarh Darshan Train) दूर-दूर से आते हैं। अब उन्हें बसों और ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।
