Saturday, February 22, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi New CM Live : दिल्ली को मिली नई कमान : रेखा बनेंगी मुख्यमंत्री, कल लेंगी शपथ

Delhi BJP CM : दिल्ली (Delhi New CM Live) की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी।

नई मुख्यमंत्री (Delhi New CM Live) का शपथ ग्रहण समारोह कल रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे था। विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की।

इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम (Delhi New CM Live) के नाम का ऐलान किया गया।

मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

 

Most Popular