Shreyas Iyer vs New Zealand in ODIs : भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल (CT 2025 Final) 9 मार्च को दुबई में आयोजित होगा। साल 2000 में भी ये दोनों टीमें इसी टूर्नामेंट में आमने-सामने आई थीं, जब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती थी।
भारतीय टीम (CT 2025 Final) में विराट कोहली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या से इस मैच में बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।
ये सभी पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अगर फॉर्म में आ गए तो मैच का रुख बदल सकते हैं। लेकिन भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर कोई एक खिलाड़ी सबसे बड़ा एक्स फैक्टर बन सकता है, तो वह श्रेयस अय्यर हैं।
श्रेयस अय्यर का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। उनका वनडे में कुल औसत 48.2 है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ यह औसत 70.37 तक पहुंच जाता है।
अय्यर ने कीवी टीम के खिलाफ 9 मैचों में 563 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर, अय्यर ने 69 वनडे मैचों में 2797 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं। यह स्पष्ट है कि जब श्रेयस वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ (CT 2025 Final) खेलते हैं तो उनका प्रदर्शन अलग ही स्तर का होता है।
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला 5 फरवरी 2020 को हैमिल्टन में खेला, जहां उन्होंने 103 रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम यह मैच हार गई, लेकिन श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा। उसी दौरे पर उन्होंने 52 और 62 रन की पारियां भी खेलीं।
इसके बाद, 2022 में, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 80 और 49 रन बनाए। जब हम ICC इवेंट्स की बात करते हैं, तो श्रेयस ने वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला में 33, मुंबई में सेमीफाइनल में 105 और दुबई में 79 रन बनाए हैं।
इसका मतलब है कि श्रेयस न्यूजीलैंड (CT 2025 Final) के खिलाफ हर जगह सफल रहे हैं। ICC इवेंट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी तीन पारियों में 72 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बने हैं।
