Dhamtari News : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक मादा चीतल के सूखे कुएं में गिरने की घटना सामने (Chital Rescue Dhamtari) आई है। जंगल से भटककर पानी की तलाश में निकला चीतल लगभग 20 से 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चीतल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड क्षेत्र के सिंगपुर रेंज अंतर्गत ग्राम अंजोरा में स्थित एक सूखे कुएं में चीतल गिर गया था। ग्रामीणों की नजर जब कुएं में फंसे चीतल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सिंगपुर रेंज के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Bijli Bill Rahat Yojana : 29 लाख लोगों को मिलेगा 758 करोड़ रुपये का फायदा, पंजीयन शुरू
रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों और फायरवाचरों की मदद से कुएं के अंदर जाल और रस्सियों की सहायता से चीतल को सुरक्षित निकालने की योजना (Chital Rescue Dhamtari) बनाई। टीम ने सावधानीपूर्वक चीतल को जाल में फंसाकर ऊपर खींचा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चीतल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मादा चीतल है और संभवतः जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव की ओर (Chital Rescue Dhamtari) आ गई थी। इसी दौरान वह सूखे कुएं में गिर गई। रेस्क्यू के बाद चीतल की स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Godhan Protection Scheme : गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 11 जिलों में 29 गौधाम का शुभारंभ
इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि जंगल से भटके हुए वन्यजीव गांव के आसपास दिखाई दें तो तुरंत विभाग (Chital Rescue Dhamtari) को सूचना दें, ताकि समय रहते उन्हें सुरक्षित बचाया जा सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग की भी सराहना की, जिनकी मदद से यह रेस्क्यू सफल हो सका।
