Chhattisgarh Lok Sabha : बस्तर लोकसभा की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, 3 बजे तक 58.14% मतदान

Lok Sabha Votting : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट (Chhattisgarh Lok Sabha) के लिए वोटिंग चल रही है। अपराह्न 3 बजे तक लोकसभा सीट पर 58.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म हो गया है। यहां 3 बजे तक ही वोटिंग होनी थी।

अब जो मतदाता बूथ के अंदर है, केवल वही मतदान कर सकेंगे। वहीं जगदलपुर और बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। बस्तर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।

इस बीच बीजापुर में दो जगह अलग-अलग ब्लास्ट हुए हैं। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है।

बीजापुर (Chhattisgarh Lok Sabha)के ही भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

बस्तर लोकसभा चुनाव : अपराह्न 3 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत

बस्तर : 70.56

बीजापुर : 35.06

चित्रकोट : 62.08

दंतेवाड़ा : 56.34

जगदलपुर : 61.56

कोंडागांव : 70.93

कोंटा : 46.70

नारायणपुर : 59.80

कुल मतदान : 58.14

whatsapp image 2024 04 19 at 150002 1713519929

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने : नारायणपुर में शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन वोट डालने के लिए पहुंचे। गुरिया के देवेश ठाकुर और गंगोत्री ठाकुर की शुक्रवार को शादी हुई और दोनों इसके तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सब का कर्तव्य है, इसलिए शादी के बाद पहला काम बूथ पर मतदान करने के रूप में किया।