छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने (Chhattisgarh Korba Incident) आया है, जहां गिट्टी से भरा भारी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया।
घटना रजगामार थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर की है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में भरी गिट्टी खाली की जा रही थी, तभी अचानक हाइड्रोलिक जैक टूट गया। इसके चलते वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया।
इसे भी पढ़ें : Gariaband Diamond Seizure : गरियाबंद में हीरे का खेल उजागर, 63.50 लाख के 34 नग हीरे संग ओडिशा का तस्कर दबोचा”
हादसे के वक्त पास में खड़ा युवक, जिसकी पहचान 25 वर्षीय उम्रर समन्स (मूल निवासी बिहार) के रूप में हुई है, ट्रेलर वाहन का स्टेपनी बदलवा रहा था। अचानक वाहन पलटने से वह उसकी चपेट में आ गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में भारी नाराजगी देखने (Chhattisgarh Korba Incident) को मिली। उन्होंने वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि गिट्टी खाली करते समय साइट इंचार्ज मौजूद नहीं था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई।
हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और भावुक हो गया।
इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Child Death Case : रोते मासूम पर टूटा कहर, सूरजपुर में मां ने 4 माह के बच्चे को पटककर ली जान, गांव सन्न”
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू (Chhattisgarh Korba Incident) कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को उजागर (Chhattisgarh Korba Incident) करती है, जहां एक छोटी चूक भी किसी की जान ले सकती है।
