June 28, 2025

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का ट्रांसफर

Chhattisgarh News : सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य शासन ने स्थानांतरित किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है। सुशील कुमार शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार (कुल-सचिव) बनाया गया है। इससे पहले वे बस्तर के संयुक्त कलेक्टर पद पर थे।

चर्चित अधिकारी शैलाभ कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं उमाशंकर अग्रवाल अब नगर निगम रायपुर के नए अपर आयुक्त होंगे। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे। राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल भी मंत्रालय भेजे गए हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है –