Saturday, February 22, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, सरकार होने के बाद भी पिछड़ा भाजपा…!

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पहले चरण की तरह, दूसरे चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव (CG Panchayat Chunav) में भी कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त हासिल हुई है। कांग्रेस के समर्थन वाले जिला पंचायत, जनपद पंचायत और सरपंच के उम्मीदवारों ने अधिक चुनाव जीते हैं।

दूसरे चरण में, जिला पंचायतों के 138 क्षेत्रों में से कांग्रेस समर्थित 89 सदस्यों ने चुनाव जीतने में सफलता पाई है। 899 जनपद सदस्यों में से कांग्रेस समर्थित 548 ने जीत दर्ज की है।

इसी तरह, दूसरे चरण (CG Panchayat Chunav) में 3774 सरपंच पदों के लिए चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस समर्थित 2780 सरपंचों ने जीत हासिल की है। इस प्रकार, दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भाजपा पर महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

पहले और दूसरे चरण के चुनावों (CG Panchayat Chunav) के परिणामों के अनुसार, कांग्रेस ने 287 जिला पंचायत क्षेत्रों में से 167 सीटें जीत ली हैं। जनपद पंचायतों में 1810 क्षेत्रों में से 1148 क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस का दावा, जनता ने भाजपा को नकारा (CG Panchayat Chunav)

इसी तरह, सरपंचों के 6385 क्षेत्रों में से 4880 क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सफल रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीणों ने भाजपा को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। दो चरणों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिल रही है।

भाजपा झूठे दावों के जरिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश की ग्रामीण जनता, जो कुल आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक है, ने भाजपा को नकार दिया है। यह जनादेश भाजपा की एक साल की सरकार के खिलाफ आया है।

Most Popular