Chhattisgarh Election Result Counting 2023 LIVE Update : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 70 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। भाजपा 30, कांग्रेस 40 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।
काउंटिंग अपडेट…
- रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं।
- धमतरी, कुरूद और सिहावा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
- लोरमी से पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे हुए।
- कांकेर, भानुप्रताापुर और अंतागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
- बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।
- अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आगे चल रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चल रहे हैं।