मुख्य समाचार

CBI : एंट्री पर बैन हटते ही बिरनपुर हिंसा की जांच के लिए छत्तीसगढ़ में सीबीआई की लैडिंग

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सीबीआई (CBI) की एंट्री पर बैन हटाने के साथ ही प्रदेश में बिरनपुर हिंसा की जांच के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम प्रदेश में लैंड कर चुकी है। दिल्ली से आज इंडिगो की फ्लाइट में अफसर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे बिरनपुर के लिए दो गाड़ियों में रवाना हो गए। सीबीआई की टीम में एसपी, एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अफसर शामिल हैं। हिंसा के मामले में आज ही कई लोगों से सीबीआई पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को स्कूली बच्चों का विवाद हुआ था। 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 20.54.24 1

बच्चा रोते हुए घर चला गया। ईश्वर साहू काम से घर लौटे, तो देखा कि मोहल्ले में मुखिया लोगों के साथ मीटिंग कर रहे है। वह भी साथ में खड़े हो गए और कबाड़ी दुकान की तरफ सब बात करने लगे। ईश्वर साहू अपने मुखिया के साथ गए था। पिता को जाता देखा भुनेश्वर साहू भी वहां चला गया।

घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से हमला कर 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों में आगजनी भी की।

हिंसक घटना के बाद बिरनपुर में धारा 144 लगा दी गई। भुनेश्वर साहू की मौत के दो दिन बाद बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली। इस घटना के बाद दोबारा हिंसा बढ़ी थी।

बिरनपुर कांड की जांच के बाद पुलिस ने अलग-अलग सात FIR दर्ज की थी। कुल 28 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। 8 अप्रैल को की घटना के 11 आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, 10 अप्रैल को बंद के दौरान आगजनी और नुकसान पहुंचाने के मामले में नाबालिग समेत 9 आरोपी पकड़े गए थे।

जबकि गांव के बाहर कोरवाय खार में रहीम उम्मद मोहम्मद और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ने का दावा भी किया था।

मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को बीजेपी ने साजा विधानसभा से टिकट दिया था। यहां से ईश्वर साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराया और विधायक बन गए। ईश्वर साहू ने ही फरवरी में विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि, भुनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में CBI जांच की घोषणा की थी।

लेकिन प्रदेश में सीबीआई की एंट्री पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बैन लगाया गया था। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश में सीबीआई (CBI) की एंट्री पर लगे बैन को चार दिन पहले ही हटाया। इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में सीबीआई की एंट्री हो चुकी है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button