Cars Rally : सड़कों पर जब 200 से अधिक कारों में निकली महिलाएं…!

IMG 20240421 225818
Raipur News : रायपुर लोकसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को महिलाओं ने कार रैली (Cars Rally) निकाली। रायपुर में स्वीप कार्यक्रम के जिला प्रशासन ने महिलाओं के लिए वुमेन स्वीप कार रैली का आयोजन किया। रैली बीटीआई ग्रांउड से शुरू हुई और साइंस कालेज मैदान में समाप्त हुई।

इस कॉम्पिटिशन महिलाएं अलग-अलग वेशभूषा में शामिल हुईं। वही कार सवार युवतियों और महिलाओं ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर वोटिंग की अपील की। रैली के दौरान महिलाओं ने कार को भी मतदाता जागरूकता की थीम पर सजाया था। रैली में 200 से अधिक महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया।

IMG 20240421 225918
वुमेन स्वीप कार रैली (Cars Rally) में महिलाओं ने वोटर को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखे। वहीं किसी ने अपनी कार में मतदान के लिए 7 वचन लिखकर सजाया था। महिलाएं छत्तीसगढ़ी, पंजाबी, बंगाली राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक की महिलाओं की यह बड़ी रैली रही। शुक्रवार को स्वीप संध्या का आयोजन किया गया है जहां महिलाओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया कि है निर्णय करना भी कठिन हो रहा है। इसके लिए जजों ने भी टाइम लिया है। कार रैली में भाग लेने वाले प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार, तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के तहत 10 लोगों को 2100 रुपए से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लकी ड्राइवर, लकी गाड़ी और लकी गाड़ी नंबर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।