Bilaspur Landslide News : मंगलवार शाम को बस पर मलबा गिरने से मृतकों की संख्या 18 हो गई है। इस (Bilaspur Landslide) घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से (Bilaspur Landslide) प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।
बिलासपुर भूस्खलन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए इस (Bilaspur Landslide) हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया गया। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जनहानि से दुखी हूं।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, दुर्घटना में हताहत हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया ट्वीट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, (Bilaspur Landslide) हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी (Bilaspur Landslide) को लेकर एक्स पर ट्वीट किया।
इसमें उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगी हैं। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में (Bilaspur Landslide) के कारण हुई बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद घटना से शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोक-संतप्त परिवारों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य और संबल दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
Bilaspur Landslide बचाव कार्य में जुटी टीमें
बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण हादसे में देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। रात क़रीब 2:30 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सुबह होते ही फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, मलबा हटाने में अभी कुछ और समय लगेगा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राज्य और केंद्र सरकार ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
