Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bhupesh Vs Vishnu : भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णु देव साय के संसदीय काम का हिसाब तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

Raipur News :  पिछले दिनों भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Bhupesh Vs Vishnu) के पूर्व संसदीय क्षेत्र में जाकर कहा कि सांसद रहते हुए श्री साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सूची सार्वजनिक करें।

यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ने कहा है कि चुनाव में जब आत्मविश्वास कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है।

स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हों तो इसे जानकारी का आभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Vs Vishnu) मंच से यह कहते हैं कि विष्णुदेव साय जी ने सांसद रहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है ?

वस्तुतः विष्णुदेव साय जी के संसदीय कार्यकाल में इस क्षेत्र ने जो उपलब्द्धियाँ हासिल की हैं वह अचंभित कर देने वाली है। विष्णुदेव जी के प्रयासों से एन.एच. 43 हेतु 1400 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली,जिसमें पत्थलगांव से झारखंड बॉर्डर तक 650 करोड़ लागत की सड़क शामिल है। कुनकुरी से झारखंड बॉर्डर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही सारंगढ़ -रायगढ़ क्षेत्र में 580 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क व 16 करोड़ की लागत रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त विष्णुदेव साय जी ने नवाचार के रूप में डी एम एफ फण्ड से जशपुर जिले में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘बेटी जिंदाबाद बेकरी’ की शुरुआत की थी। इस योजना को 2017 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा ‘अन्तर्राष्ट्रीय नारी शक्ति’ पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।

संकल्प शिक्षण संस्थान के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु तैयार करने में 2017-18 में प्रदेश में अव्वल दर्जा हासिल किया। विकासखण्ड दुलदुला के ग्राम पंचायत खटंगा में काजू प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की। एक सीजन में 1265 किसानों को इससे 17.56 लाख रुपयों का अतिरिक्त लाभ हुआ। इसी तरह सन्ना क्षेत्र में मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गयी।

भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार के 15 वर्षों के सुशासन ने नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य को विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के साथ खड़ा किया। अब विष्णुदेव साय ने तीन महीनों के अल्प कार्यकाल में सांय-सांय फैसले लेकर मोदी की गारंटी को पूरा किया है।

जहाँ तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रश्न है तो यह प्रदेश का सम्भवतः इकलौता लोकसभा क्षेत्र है जिसने स्व.नरहरि साय, स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव और विष्णुदेव साय के रूप में तीन केंद्रीय मंत्री देश को दिये हैं। यह समस्त क्षेत्रवासियों के लिये गर्व का विषय है कि इस वनांचल के किसानपुत्र विष्णुदेव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

इस गौरवशाली बेटे की छवि को धूमिल करने हेतु भूपेश बघेल जी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी जो झूठा प्रचार कर रही है, उसका मुंहतोड़ जवाब क्षेत्र की जनता अपने मत के माध्यम आगामी 7 मई को देगी।

Most Popular