Balodabazar Chowpati Inauguration : मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरूआत, शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ़

Balodabazar News : बलौदाबाजार शहर (Balodabazar Chowpati Inauguration) में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित चौपाटी की सोमवार को विधिवत शुरुआत की गई, जो नगर को एक नई शहरी पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना कर चौपाटी का लोकार्पण किया और फीता काटकर इसे आमजनों के लिए खोल दिया।

नगर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के तट पर नगर पालिका परिषद द्वारा आकर्षक एवं सुव्यवस्थित चौपाटी (Balodabazar Chowpati Inauguration) का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी पूरे किए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र मनोरम रूप में विकसित हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा सकारात्मक सोच के साथ विकसित की गई यह चौपाटी बलौदाबाजार (Balodabazar Chowpati Inauguration) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहां शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि चौपाटी को सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों को स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना होगा।

मंत्री ने कहा कि बलौदाबाजार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया।

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रायपुर की तर्ज पर विकसित यह चौपाटी एक ही स्थान पर मनोरंजन और विविध व्यंजनों की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वि

कसित भारत 2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। लोकार्पण के पूर्व मंत्रियों ने चौपाटी परिसर का भ्रमण कर फूड स्टॉलों और दुकानों का अवलोकन किया तथा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने लोगों से चौपाटी का भरपूर आनंद लेने और इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की।

 

(Balodabazar Chowpati Inauguration) फूड जोन और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं

चौपाटी (Balodabazar Chowpati Inauguration) में आधुनिक फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट विकसित किए गए हैं, जहां एक दर्जन से अधिक स्टॉल संचालित होंगे। बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया में झूले और अन्य मनोरंजन साधन उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पार्किंग व्यवस्था, फ्लोटिंग फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांक्रीट सड़क और लॉन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। चौपाटी के शुरू होने से शहरवासियों को मनोरंजन का नया केंद्र मिला है, जहां युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी के लिए अलग-अलग गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले सहित पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।