Balod News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा (Balod Bus Accident) हो गया। पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक सहित आठ से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना (Balod Bus Accident) रविवार सुबह करीब 5:30 बजे जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी रॉयल कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से धमतरी-रायपुर होते हुए दुर्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई।
इसे भी पढ़ें : Durg Newborn Body Found : जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी
बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर (Balod Bus Accident) इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में लगभग 35 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर के कारण ऊपर की स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री झटके से नीचे गिर पड़े, जिससे बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
महिला यात्री का पैर घायल
इस दुर्घटना (Balod Bus Accident) में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक महिला यात्री का पैर बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा परिचालक सहित कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें : Durg Father Son Suicide : पिता-पुत्र ने जहर खाकर दी जान, बीमारी और डिप्रेशन से थे परेशान
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सामने खड़े वाहन के कारण यह हादसा (Balod Bus Accident) हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
