Monday, October 14, 2024

Baaz Ka Video : भारी भरकम लोमड़ी को पंजों में दबाकर आसमान में ले उड़ा बाज, ताकत देख रह जाएंगे हैरान

Baaz Ka Hamla : सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं। इनमें से कुछ पशु पक्षियों के भी होते हैं। पशु-पक्षियों के कुछ वीडियो (Baaz Ka Video) तो हैरान कर देने वाले होते हैं। आपने गोल्डन ईगल (बाज) को देखा होगा।

ads1

बाज के पंजों में बहुत ताकत होती है। वहीं उसकी नजर भी बहुत तेज होती है। हवा में उड़ती ईगल अपने शिकार पर नजर रखकर उस पर झपट्टा मार देता है। गोल्डन ईगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Baaz Ka Video) को देखने पर पता चलता है कि बाज में कितनी ताकत होती है।

पहाड़ी के पास दबोच लिया लोमड़ी को : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Baaz Ka Video) में देखा जा सकता है कि एक पहाड़ी नजर आ रही है। पहाड़ी के किनारे पर एक गोल्डन ईगल बैठी है। गौर से देखने के पर पता चलेगा कि गोल्डन ईगल ने अपने पंजों के नीचे किसी जानवर को दबोच रखा है। यह एक लोमड़ी है जिसे ईगल ने अपने पंजों में दबा रखा है।

लोमड़ी को लेकर उड़ गई हवा में : इसके बाद ईगल उस लोमड़ी को अपने पंजों में दबाकर हवा में उड़ती नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोमड़ी आकार में उस गोल्डन ईगल से काफी बड़ी है लेकिन गोल्डन ईगल के पंजों में इतनी ताकत है कि वह आराम से उस भारी भरकम लोमड़ी को लेकर हवा में उड़ गई।

वायरल हुआ वीडियो : यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। कई यूजर्स इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

 

Most Popular