Arms Act Case Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब सीधे उन ठिकानों पर स्ट्राइक शुरू (Arms Act Case Raipur) कर दी है, जहाँ से इन हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है,
जहाँ एक जनरल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित बटनदार चाकू बेचे जा रहे थे। गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए मौके से भारी मात्रा में चाकू बरामद किए हैं और अवैध धंधे में संलिप्त दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी कार्रवाई शनिवार, 4 अप्रैल को उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित ‘जीपीएस जनरल स्टोर्स’ में धड़ल्ले से धारदार और बटनदार चाकू बेचे जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम ने तत्काल दुकान की घेराबंदी की और तलाशी अभियान (Arms Act Case Raipu) शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस उस वक्त दंग रह गई जब एक सामान्य जनरल स्टोर के भीतर से 8 नग स्टील के घातक और धारदार बटनदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने बिना देरी किए दुकान संचालक हर्षील जैन (42 वर्ष), जो कि रमन मंदिर वार्ड फाफाडीह का निवासी है, को हिरासत में ले लिया।
हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से इन चाकुओं के स्टॉक और उनकी बिक्री के बारे में कड़ाई से पूछताछ की, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आरोपी के पास न तो चाकुओं की खरीदी का कोई वैध बिल था और न ही कोई स्टॉक रजिस्टर।
सबसे गंभीर पहलू यह है कि आरोपी ने उन ग्राहकों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जिन्हें अब तक ये घातक हथियार (Arms Act Case Raipur) बेचे गए थे। पुलिस अब उस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से पड़ताल कर रही है जहाँ से ये चाकू रायपुर मंगवाए जा रहे थे और वे कौन लोग हैं जो शहर में इन हथियारों के खरीदार थे।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते (Arms Act Case Raipur) हुए आरोपी हर्षील जैन के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले अवैध हथियारों की बिक्री पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश (Arms Act Case Raipur) किया गया है। फिलहाल पुलिस उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जो इस अवैध सप्लाई चेन की मुख्य सूत्रधार हैं, ताकि शहर में अपराध की जड़ों पर प्रहार किया जा सके।
