Agniveer Recruitment 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक भरें फॉर्म

भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए राहत (Agniveer Recruitment 2026) भरी खबर है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो पहले 1 अप्रैल थी, उसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए थे, उनके पास अब कुछ और दिनों का समय है।

25 हजार पदों पर होगी बहाली: कौन हो सकता है शामिल? (Agniveer Recruitment 2026)

इस साल इंडियन आर्मी रैली के माध्यम से लगभग 25,000 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। भर्ती की मुख्य शर्तें और योग्यताएं इस प्रकार हैं:

शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास से लेकर स्नातक (ग्रेजुएट) तक के युवा पात्र हैं।

पद: जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेडमैन, क्लर्क, टेक्नीशियन, स्टोर कीपर और सिपाही।

आयु सीमा: * अग्निवीर पदों के लिए: 17.5 से 23 वर्ष।

हवलदार पद के लिए: 20 से 25 वर्ष।

पात्रता: केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी।

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए 250 रुपये।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

परीक्षा की तैयारी और निःशुल्क कोचिंग

जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं या करने वाले हैं, उनके लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) आयोजित की जाना (Agniveer Recruitment 2026) संभावित है।

छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल

राज्य के युवाओं को लिखित परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

सहायता और जानकारी

भर्ती प्रक्रिया या निःशुल्क कोचिंग से जुड़ी किसी भी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर में सीधे संपर्क (Agniveer Recruitment 2026) कर सकते हैं।