Singapore Hindu Temple : सिंगापुर में बनेगा नया हिंदू मंदिर, भगवान कृष्ण और अय्यप्पा को होगा समर्पित

Singapore Hindu Temple : दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख देश Singapore में हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ी सौगात मिलने (Singapore Hindu Temple) जा रही है। सरकार ने नए हिंदू मंदिर निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी है, जिससे वहां रह रहे भारतीय समुदाय, खासकर मलयाली श्रद्धालुओं को बड़ा आध्यात्मिक केंद्र मिलेगा।

यिशुन इलाके में बनेगा नया मंदिर (Singapore Hindu Temple)

यह मंदिर यिशुन एवेन्यू-3 क्षेत्र में बनाया जाएगा और इसका नाम Sri Guruvayurappan Ayyappan Temple रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माण कार्य इस साल अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। यह सिंगापुर का 25वां हिंदू मंदिर होगा। इससे पहले साल 2006 में Arulmigu Velmurugan Gnanamuneeswarar Temple का निर्माण हुआ था, जो अब तक का 24वां मंदिर है।

भगवान कृष्ण और अय्यप्पा को समर्पित होगा मंदिर

यह मंदिर भगवान गुरुवायूरप्पन यानी भगवान कृष्ण के एक रूप और भगवान अय्यप्पा को समर्पित होगा। खास बात यह है कि सिंगापुर में इन दोनों देवताओं के लिए अलग से कोई समर्पित मंदिर मौजूद (Singapore Hindu Temple) नहीं है, ऐसे में यह नया मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखेगा। बताया जा रहा है कि यहां पूजा-अर्चना के लिए केरल से पुजारियों को बुलाया जाएगा, जिनमें सबरीमला परंपरा से जुड़े पुजारी भी शामिल हो सकते हैं।

सभी समुदायों के लिए होगा आस्था का केंद्र

सिंगापुर सरकार के अनुसार, यह मंदिर सिर्फ मलयाली समुदाय ही नहीं बल्कि तमिल, उत्तर भारतीय और अन्य हिंदू भक्तों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। यहां मुख्य देवताओं के अलावा अन्य देवी-देवताओं की पूजा की भी व्यवस्था रहेगी। यह मंदिर उन श्रद्धालुओं के लिए भी खास होगा, जो Sabarimala Temple की यात्रा करते हैं, क्योंकि यह उनकी आध्यात्मिक तैयारी का केंद्र बन सकता है।

केरल शैली में बनेगा मंदिर, आधुनिक सुविधाएं भी होंगी

मंदिर का निर्माण पारंपरिक केरल शैली में किया (Singapore Hindu Temple) जाएगा, जो ऊंचे गोपुरम वाले मंदिरों से अलग होगा। डिजाइन इस तरह तैयार की जाएगी कि प्राकृतिक हवा का प्रवाह बना रहे। इसके अलावा परिसर में मल्टी-पर्पस हॉल और सामुदायिक गतिविधियों के लिए अलग भवन भी बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

बढ़ती आबादी के बीच नई जरूरत

करीब 60 लाख की आबादी वाले सिंगापुर में भारतीय मूल के लोगों की संख्या लगभग 7 प्रतिशत है। बढ़ती आबादी और धार्मिक जरूरतों को देखते हुए यह मंदिर लंबे समय से समुदाय की मांग थी। नए मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जुड़ाव का भी केंद्र बनेगा।