Weather Alert : अक्टूबर के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Weather Alert), गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। खास तौर पर पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

कच्छ की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर गुजरात तट और फिर उत्तरी अरब सागर की ओर जाएगा। इसके चलते सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना (Weather Alert) जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : Rahul Gandhi South America Visit : राहुल ब्राजील और कोलंबिया समेत चार दक्षिणी अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना

बंगाल की खाड़ी में भी हलचल तेज हो गई है। उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, जिसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। इस दौरान इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है।

मध्य भारत से उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है, जिससे इन इलाकों में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है। वहीं 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान (Weather Alert) और बदलेगा।

इसे भी पढ़ें : Education Quality Campaign : निरीक्षण में लापरवाही पर प्राचार्य और स्टाफ को नोटिस थमाया गया

देश के अलग-अलग हिस्सों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान

पश्चिम भारत

सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी बारिश (Weather Alert) की संभावना है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 3-4 अक्टूबर को बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्व और मध्य भारत

ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार: 2 से 6 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के आसार। मध्य प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को भी तेज बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश (Weather Alert) की चेतावनी दी गई है। यहां हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत

राजस्थान और उत्तर प्रदेश: 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिजली और तूफान की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 4 से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।

पूर्वोत्तर भारत

असम और मेघालय: 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश के आसार हैं। अगले 4-5 दिनों तक क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Tomato Farming Success : 50 हजार के ऋण से शुरू की टमाटर की खेती, आज कमा रहीं लाखों रुपये

दक्षिण भारत

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, रायलसीमा और कर्नाटक: 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी हो सकता है।

दिल्ली-NCR का मौसम

30 सितंबर को दिल्ली और एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।