Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja : शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन, जानें मां चंद्रघंटा की पूजन विधि और महिमा

Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja : 24 सितंबर यानी आज  मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। नवरात्र का यह तीसरा दिन भय से मुक्ति और अपार साहस प्राप्त करने का माना जाता है। मां चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का चंद्रमा होता है। इनके दसों हाथों में अस्त्र-शस्त्र हैं और मुद्रा युद्ध की होती है। मां चंद्रघंटा तंत्र साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनका संबंध (Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja) मंगल ग्रह से माना जाता है।

कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा

मां चंद्रघंटा की पूजा लाल वस्त्र धारण कर करना श्रेष्ठ होता है। इस दिन मां को लाल फूल, रक्त चंदन और लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। मां की पूजा से मणिपुर चक्र सशक्त होता है और भक्त को अद्भुत सिद्धियों जैसी अनुभूति मिलती है। इस विशेष दिन (Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja) पर ध्यान और मंत्र जप का विशेष महत्व है।

सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और घर के पूजा स्थल को साफ करें। कलश स्थापित कर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक और धूप जलाएं। गंगाजल से शुद्धिकरण कर स्थान को पवित्र करें। फिर रोली, अक्षत, फूल और श्रृंगार की वस्तुएं मां को अर्पित करें। मां को लाल रंग के फूल और श्रृंगार की चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है। नैवेद्य के रूप में दूध या दूध से बनी मिठाई अवश्य चढ़ाएं। इस दिन पूजा करने से (Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja) साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

करें इस मंत्र का जाप

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पूजन के दौरान ‘ऊं देवी चंद्रघंटायै नमः’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को कम से कम 11 या 21 बार जपना शुभ होता है। यह जाप भक्त को साहस, शांति और दिव्य अनुभूति प्रदान करता है।

मां चंद्रघंटा को भोग

मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसे स्वयं भी ग्रहण करें और दूसरों को बांटें। ऐसा करने से दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। मां को खीर, रसगुल्ला और रबड़ी जैसे व्यंजन भी अर्पित किए जा सकते हैं। इस विशेष दिन (Shardiya Navratri 2025 Day 3 Puja) पर सफेद रंग के फल या मिठाई भी चढ़ाना शुभ माना गया है।