Wednesday, February 5, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raipur South Election : रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा से ये हैं दावेदार, कांग्रेस में इन नामों पर चर्चा

Raipur News : छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव (Raipur South Election) के लिए चार दावेदारों के नाम तय कर हाईकमान के पास दिल्ली भेज दिया है। बीजेपी के इंटर्नल सर्वे में जो नाम सामने आए हैं उनमें संजय श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, केदार गुप्ता और सुनील सोनी है। इनमें बृजमोहन की पसंद पर मुहर लग सकती है।

वहीं कांग्रेस से मेयर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, सतनाम पनाग और सुमीत दास के नामों की चर्चा है। आधिकारिक रूप से किसी ने अब तक लिखित में आवेदन नहीं किया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने दक्षिण (Raipur South Election) से दूधाधारी मठ के संचालक महंत रामसुंदर दास को मैदान में उतारा था।

बृजमोहन की पसंद सोनी : सूत्रों के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के पसंदीदा कैंडिडेट सुनील सोनी हैं। हाल ही में तिरंगा यात्रा निकाली गई तो बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी गाड़ी में सुनील सोनी को साथ ही रखा। इसे भी लोग सुनील सोनी की दावेदारी से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा चुनाव में बड़ी लीड से विजयी हुए थे। इसलिए उप चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल की पसंद को पार्टी मौका दे सकती है। भाजपा बृजमोहन से पूछ सकती है कि हम दक्षिण से किसे उम्मीदवार बनाएं।

कब होगा उप चुनाव : दिसंबर के आस-पास छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय के चुनाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान रायपुर दक्षिण विधानसभा में भी उपचुनाव हो जाए। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगस्त के आखिर में उप चुनाव का ऐलान हो सकता है। चर्चा यह भी है कि महाराष्ट्र, झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं इसी बीच रायपुर में उपचुनाव होगा।

कांग्रेस को चर्चित चेहरे की तलाश : कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में धार्मिक समीकरणों और मठ के प्रभाव को देखते हुए महंत राम सुंदर दास को मैदान में उतारा था। कांग्रेस पर ये दांव उल्टा पड़ा और शिष्य (बृजमोहन अग्रवाल) के सामने गुरु (राम सुंदर दास) को सबसे अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

पार्टी इस बार ये गलती दोहराने के मूड में नहीं है, क्षेत्र में सक्रिय, स्थानीय चेहरा, सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बार मौका दिया जाएगा।

Most Popular