Raipur News : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में स्थित बिजली कंपनी CSPDCL के मुख्य गोडाउन में आग लगने (Transformer Warehouse Fire) से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं इस पूरे मामले की जांच करने के लिए सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर CSPDCL के महाप्रबंधक पीके कश्यप ने 6 अधिकारियों की हाई लेवल जांच कमेटी बनाई है।
यह कमेटी एक सप्ताह में 5 बिन्दुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। शनिवार को गोडाउन में लगी आग से प्रभावित 40 परिवारों को 3 लाख 60 हजार रुपए मुआवजा राशि दी गई है। 



400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान : बिजली कंपनी CSPDCL के मुख्य गोडाउन में आग लगने से चार हजार ट्रांसफॉर्मर, मीटर, कंडक्टर, वायर और ऑयल जलकर खाक हो गया। इस घटना में बिजली कंपनी को 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

इन 5 बिंदुओं पर होगी जांच
- आग लगने के कारणों के संबंध में।
- दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी / एजेंसी के संबंध में।
- दुर्घटना से कंपनी को वित्तीय और भौतिक रूप से हुई क्षति के संबंध में।
- भंडार गृह के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में सुझाव।
- भविष्य में इस प्रकार की अन्य दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव।






