दिग्विजय सिंह का अध्यक्ष का चुनाव लडऩा तय, रेस में आगे, गहलोत का पत्ता साफ!

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने के बाद सियासत में गरमी और बढ़ गई है। अभी तक ये माना जा रहा था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जी-23 नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे तथा 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कभी भी लिए नामांकन कर सकते हैं। इसी बीच खबर है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो क्या शशि पीछे हटेंगे? क्योंकि थरूर पहले ही नामांकन दाखिल न करने के लिए स्पष्ट कर चुके हैं।

 

दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त : एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस वक्त राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए भले ही दिग्विजय का नाम सामने आ रहा हो लेकिन गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद माने जा रहे थे। अगर गहलोत चुनावी मैदान में उतरते तो उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकिन राजस्थान कांग्रेस में आई सियासी सुनामी की वजह से माना जा रहा है कि गहलोत ने प्रदेश सरकार के साथ कांग्रेस आलाकमान का काफ ी किरकिरी कराई है।

 

30 तक पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है : मौजूदा हालात में राजस्थान में राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे गांधी परिवार के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, जी-23 नेता शशि थरूर भी साफ कर चुके हैं कि वह आगामी 30 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में तय माना जा रहा है कि गहलोत भले ही अध्यक्ष पद चुनाव लड़ें या फि र न लड़ें लेकिन थरूर का चुनाव लडऩा तय है। दिग्विजय को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, ऐसे में 30 सितंबर से पहले पार्टी बड़ा फैसला ले भी सकती है।

 

पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद : राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है तो वहीं बुधवार रात गहलोत दिल्ली आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत से गांधी परिवार काफ ी नाराज है लेकिन उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं ले सकता है। ऐसे में गांधी परिवार उन्हें मनाने जुटा है कि वह अध्यक्ष पद संभाले और राजस्थान सीएम का फैसला उनके हाथ में छोड़ दें। वैसे आज सोनिया व गहलोत की मीटिंग काफ ी दिलचस्प मानी जा रही है।

सोनिया आज ले सकती हैं बड़ा फैसला : खबरों के मुताबिक, बुधरात रात अशोक गहलोत की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से होगी। माना जा रहा है कि गहलोत व सोनिया की मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी फैसला आ सकता है। अशोक गहलोत यह चाहते हैं कि वह अध्यक्ष पद के साथ-साथ राजस्थान सीएम पद पर भी रहें लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के नियम को देखते हुए उन पर सीएम पद छोडऩे का दबाव है। हालांकि, गहलोत अपने पद को छोडऩे को तैयार हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उनके किसी करीबी को उनका उत्तराधिकारी बनाया जाए। इसी को लेकर राजस्थान में अभी भी पार्टी में विवाद जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *