छत्तीसगढ़ गठन के बाद 23 सालों में सिंचाई सुविधा में आया कितना बदलाव!
रायपुर। मध्यप्रदेश का बंटवारा कर बनाए गए छत्तीसगढ़ अपने 23 साल पूरे करने जा रहे। आगामी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना 23 वां स्थापना दिवस मनाएगा। इन 23 वर्षों में राज्य का बजट 20 गुना बढ़ गया है। अलग -अलग सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित करने का दावा किया।  

एक नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ का पहला आम बजट 2001-02 में वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव ने पेश किया था, तब बजट का आकार करीब 5,700 करोड़ रुपए था। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2022-23 के लिए 1,04,603 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। आकार के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 

छत्तीसगढ़ ने इन 23 वर्षों में तीन मुख्यमंत्री देखे। यहां के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी थे। वे करीब तीन साल तक कांग्रेस नेता के तौर पर मुख्यमंत्री रहे। 2003 में सत्ता बदली। कांग्रेस की जगह भाजपा आई। भाजपा ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 साल राज किया और 15 साल तक डॉ. रमन सिंह लगातार मुख्यमंत्री रहे। 2018 में सत्ता बदली और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने। तब से भूपेश बघेल कुर्सी संभाले हुए हैं।

इन 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ का राजनीतिक और सांस्कृतिक और रूप रेखा बदलने के साथ भूगोल भी बदल गया।